फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four project in pipeline

Jammu News: नए साल में ई-बसें देंगी आराम, 20 स्कूलों में प्रोजेक्टर से पढ़ेंगे बच्चे

विज्ञापन
four project in pipeline
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नए साल में शहर में चार बड़े प्रोजेक्ट शुरू हो जाएंगे, जिसका काम अंतिम चरण में है। इससे लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। जनवरी से ई-बसों की सुविधा मिलने की संभावना जताई रही है, क्योंकि उपराज्यपाल से शुभारंभ के लिए अनुमति मांगी गई है। शहर में 75 बसें चलनी हैं। सभी रूट पर हर 20 मिनट के बाद बस मिलेगी। सबसे बड़ा फायदा किराये में होगा, साथ ही आरामदायक सफर मिलेगा। मौजूदा समय में ऑटो या ई रिक्शा में 10 गुना अधिक किराया देना पड़ रहा है। इसी तरह जेएंडके रोड ट्रांसपोर्ट निगम के बेड़े में जनवरी से 30 बसों का इजाफा करेगा। बसें स्थानीय और लंबे रूट पर चलाई जाएंगी। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
फरवरी से बच्चे स्मार्ट कक्षा में अध्ययन कर सकेंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 50 से ज्यादा स्कूलों को चिन्हित किया गया था। लैब का काम अंतिम चरण में है। बैग में किताबों का भार कम होगा। प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई होगी। 20 से ज्यादा स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही नए भवन बन रहे हैं। मार्च से सुविधा की तैयारी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना में बावे वाली माता मंदिर का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का काम पूरा होगा। इस पर दस करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। मौजूदा समय में टाइलें बिछाने का काम शुरू हुआ है। इसके अलावा सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। दीवारों में पेंटिंग हो रही है। जून तक परियोजना पूरी हो सकती है। इसके अलावा शहर में नालियों का नेटवर्क 2024 के अंत तक मजबूत होगा। 20 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार पर काम चल रहा है। पुराने शहर में काम अंतिम चरण में है। अन्य वार्डों में भी काम पूरा करवाया जाएगा। एक साथ कई परियोजनाओं पर काम पूरा होने से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






नए साल में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कई प्रोजेक्ट पूरे होंगे। ई-बसों को चलाने की तैयारी है। लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
- सुनील ठुस्सू, परियोजना निदेशक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed