J&K: बारामुला के सोपोर इलाके में हुआ IED धमाका, चार पुलिसकर्मी शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#Visuals from Baramulla: 3 Policemen have lost their lives & 2 are seriously injured after an IED blast by terrorists in Sopore #JammuAndKashmir pic.twitter.com/k4TCaLRxx2
— ANI (@ANI) January 6, 2018विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने IED को किसी दुकान में प्लांट किया था। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके से पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) मुनीर खान ने हमले के बारे में जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की तलाश एएसआई इरशाद अहमद निवासी दोदा, मोहम्मद आमीन निवासी कुपवाड़ा और गुलाब नबी निवासी सोपोर के रूप में हुई है। सोपोर में हुए इस IED धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।
CM ने जताई संवेदना
आतंकियों की इस कायरना हरकत के विरोध और शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार के प्रति जम्मू कश्मीर की सीएम ने संवेदना व्यक्त की। सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'सोपोर के आईइडी ब्लास्ट में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है।
Pained to hear that four policeman have been killed in an IED explosion in Sopore. My deepest condolences to their families.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) January 6, 2018
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर सोपोर में हुई आतंकी घटना के बारें में अपनी संवेदना प्रकट किया, उन्होंने कहा कि भगवान जम्मू और कश्मीर पुलिस के चार बहादुर जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
Very sad news from #Sopore. May the four brave J&K police personnel killed in the line of duty today rest in piece.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) January 6, 2018
अलगाववादियों ने किया था सोपोर बंद का आह्वान
सोपोर में आज अलगाववादी नेताओं ने बंद का आह्वान किया गया था, जिसे देखते हुए सोपोर में भारी संख्य़ा में पुलिसबलों की तैनाती की गई थी। इसी दौरान पुलिस नाके के निकट आतंकियों द्वारा लगाई गई एक IED में हुए धमाके में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों को इस बात की पहले से ही भनक थी कि सोपोर के बंद होने पर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होंगे जिसका फायदा उठाकर आतंकियों ने पहले से ही एक नाके के निकट IED को प्लांट कर दिया था और धमाका होने पर चार पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
गौरतलब है कि घाटी में सुरक्षा बलों को आतंकी आए दिन अपना निशाना बना रहे हैं। इसके पहले भी पुलिसकर्मीयों पर ग्रेनेड के कई हमले हो चुके हैं।