{"_id":"5b70893642c7922c251c034d","slug":"four-person-died-due-to-inhaling-gas-while-cleaning-up-sewage-pit-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जहरीली गैस की चपेट में आने से मां-बेटे समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जहरीली गैस की चपेट में आने से मां-बेटे समेत चार की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीवेज पिट की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शांगस क्षेत्र के उतरसू इलाके के खानपोरा गांव में मोहम्मद मकबूल खान अपने घर में बने सीवेज ट्रेंच की सफाई कर रहा था।
इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से वह गश खाकर उसमें गिर पड़ा। इस बीच पत्नी शमीमा बेगम व पुत्र साब्जार अहमद खान और उसके दो भाई बचाने के लिए ट्रेंच में उतरे, लेकिन सभी बेहोश हो गए। खबर मिलते ही काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पांचों को ट्रेंच से निकालकर पीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।
मकबूल की हालत स्थिर बताई जा रही है। मरने वालों में मकबूल की पत्नी शमीमा व पुत्र साब्जार तथा दो भाई जाहिद अहमद अहंगर व उमर अहमद अहंगर शामिल हैं।