{"_id":"59b6d9f54f1c1bed7f8b602b","slug":"four-people-rescued-by-locals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी नाले में फंसे चार लोगों को स्थानीयों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटी नाले में फंसे चार लोगों को स्थानीयों ने बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटी नाले में अचानक पानी बढ़ने से चार लोग फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचा लिया। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से कई छोटे-बड़े नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इस बीच कोटी नाले में बने चश्मे से पानी लेने आए 15 लोग अचानक फंस गए। 11 लोगों को जल्द बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दो बच्चे, महिला और एक पुरुष फंस गए।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने चीख पुकार सुनी तो बचाने दौड़े। इस दौरान मौके पर मौजूद पानी की पाइपोें और रस्सी की सहायता से आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि सुबह से कई टीवी चैनलों पर चार लोगों के लापता होने की खबर दिखाने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएसपी डोडा मोहम्मद शब्बीर ने बताया की ये घटना कल की है और कोई भी लापता नहीं है। प्रशासन और पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया था।
विज्ञापन