{"_id":"5a9a950d4f1c1ba3378b6ce5","slug":"four-pakistani-soldiers-killed-in-cross-firing-in-loc-border-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: 48 घंटों से जारी गोलीबारी में पाक के 4 सैनिक ढेर, सभी स्कूल 5 मार्च तक बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: 48 घंटों से जारी गोलीबारी में पाक के 4 सैनिक ढेर, सभी स्कूल 5 मार्च तक बंद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 03 Mar 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
पाक गोलीबारी का जवाब देते भारतीय सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना के जवान भी पाक की इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एलओसी पर चल रही पिछले 48 घंटे की गोलाबारी में अब तक पाकिस्तान के चार सैनिक ढेर हो चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक राजौरी जिले के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चल रही गोलीबारी का भारतीय सेना की ओर से जबरदस्त तरीके जवाब दिया जा रहा है। पाक सैनिकों ने सीमा पर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर हमला किया।
इस दौरान पाक ने लगातार गोलीबारी करते हुए 120एमएम और 82एमएम मोर्टार भी दागे। हालांकि इस गोलीबारी में भारतीय सेना के दो सैनिक और दो नागरिक भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इस गोलीबारी में रियाहशी इलाकों में बने कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को पांच मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की जिस चौकी से रूक रूक कर गोलीबारी की जा रही थी। भारतीय जवानों ने उसी चौकी को पूरी तरीके से तबाह कर दिया। गौरतलब है कि सीमा पर जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।