{"_id":"65bf436a38cfa8bb2c0e4224","slug":"four-of-a-family-killed-after-truck-hits-their-car-in-tikri-udhampur-jammu-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकरी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकरी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Sun, 04 Feb 2024 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:27 PM IST
सार
उधमपुर के टिकरी में एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक दंपति और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उधमपुर जिले में रविवार तड़के एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक दंपति और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। जम्मू से यह परिवार कश्मीर जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना आधी रात के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी के पास सालोर में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ट्रक ने निजी कार को टक्कर मार दी, जो बाद में दूसरे ट्रक से टकरा गई, जिससे नितिन डोगरा (37), उनकी पत्नी रित्तू (32) और बेटी खुशी (17) और वाणी (11) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बेटी बृंदा (15) को गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोषी चालक को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है, जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पुल से नीचे गिरा ट्रक, एक की मौत
इस बीच जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में मनवाल के पास सुबह करीब पांच बजे गोवंशीय पशुओं से भरा वाहन एक पुल से नीचे गिर गया, जिससे एक अज्ञात ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक गोवंशीय पशुओं की भी मौत हो गई, ट्रक जंद्राह से मनवाल की ओर जा रहा था और सौनू गांव के पास पुल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन