J&K: आतंकियों की नर्सरी बना बुरहान का त्राल, चार और युवक जैश में हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी बुरहान वानी को तो सुरक्षाबलों ने मार गिराया, लेकिन उसका इलाका त्राल आतंक की नर्सरी बनता जा रहा है। इसी इलाके के चार और युवक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गए हैं।
महबूबा सरकार ने आतंकियों की वापसी के लिए तो नीति बनाई लेकिन युवाओं को आतंक की राह पर जाने से रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया है। सूत्रों के अनुसार पिछले एक साल में इस इलाके के मोहम्मद आकिब खान, मुबशिर अहमद, गोहर वानी और अशफाक खान जैश में शामिल हुए।
बताते हैं कि इन्हें कारी वकास उर्फ मुफ्ती वकास नाम के एक युवक ने बहकाया है। इस इलाके में पिछले कुछ समय में मारे गए आतंकियों में बुरहान वानी का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा सब्जार भट्ट, अबू लल्हारी, अबू दुजाना, उमर खालिद आदि आतंकी भी इसी इलाके के थे।
जो सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए। कारी, पीओके का रहने वाला है। जिसकी उम्र अभी करीब 25 साल है। यह भी पता चला है कि वह इस इलाके में इन आतंकियों को अपने साथ रखकर ट्रेनिंग दे रहा है। हैरत की बात है कि कश्मीर में शांति का हल ढूंढने आए वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा भी अब तक त्राल नहीं गए। जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एमएम खजूरिया ने कहा कि सरकार को इस क्षेत्र का विशेष अध्ययन कराना चाहिए।
चार में से तीन युवक पढ़े लिखे
1 मोहम्मद आकिब खान त्राल के राजपुरा का रहने वाला है और मकेनिकल इंजीनियरिंग की है। आयु करीब 22 साल है।
2 मुबशिर अहमद पुलवामा के ही त्राल, पशतूना गांव का रहने वाला है। अरैबिक मास्टर की पढ़ाई की है। आयु करीब 25 साल है।
3 गोहर वानी त्राल के ही हरमूदिर में रहने वाला गोहर वानी बी टेक किया हुआ है। आयु करीब 20 साल है।
4 अशफाक खान त्राल के हंदूरा का रहने वाला है। वह दसवीं पास और कारपेंटर का काम सीख रहा था।