फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four more swine flu case found in jammu

स्वाइन फ्लू के जम्मू में चार और पाजिटिव

Fri, 06 Mar 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Mar 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
four more swine flu case found in jammu

स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी में संदिग्ध मरीजों का पहुंचना जारी है। स्किम्स में वीरवार को ओपीडी में 101 मरीज जांच के लिए पहुंचे। इनमें 14 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। स्किम्स में एक गर्भवती महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन


अधीक्षक डा. फारूक जान के अनुसार पुलवामा से महिला को स्वाइन फ्लू से लक्षण पाने पर रेफर किया गया था, लेकिन जांच में ऐसा नहीं मिला और उसके पेट में पहले से ही बच्चे की मौत हो जाने पर उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


जम्मू में एच1एन1 वायरस से चार और पाजिटिव मामलों के साथ यह आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। यहां वीरवार को दो सैंपल दिल्ली में जांच के लिए भेजे गए।

स्किम्स की पीआरओ डा. सना कुलसुम के अनुसार अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दस मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें दो आईसीयू में हैं। पिछले चौबीस घंटों में अस्पताल में स्वाइन फ्लू से कोई मौत नहीं हुई है और न ही कोई पाजिटिव मामला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत अक्तूबर से अभी तक 277 पीडि़त पाजिटिव मामले आए हैं। जांच के लिए भेजे गए 46 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

विशेषज्ञों के अनुसार पारा गिरने से अभी वायरस से सक्रिय रहने की आशंका ज्यादा है। ऐसे में लोगों को पूरा एहतियात बरतना चाहिए।

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया का कहना है कि हालात अभी नियंत्रण में हैं। चोपड़ा नर्सिगिं होम की ओपीडी में संदिग्ध मरीजों की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed