फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JeM terrorists killed in Dulanja Uri while infiltrating in a joint operation by J&K Police

J&K: सुरक्षाबलों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जैश के 5 फिदायीन आतंकी ढेर

Tue, 16 Jan 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
JeM terrorists killed in Dulanja Uri while infiltrating in a joint operation by J&K Police
- फोटो : FILE PHOTO

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। आतंकियों के घुसपैठ की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीएपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद के 5 फिदायीन आतंकवादी मारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने आतंकियो के मारे जाने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

आईजीपी कश्मीर ने बताया कि, आतंकियो के एक समूह ने रात को नियंत्रण रेखा के पास उड़ी सेक्टर के दुलानजा क्षेत्र से घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा बलों ने उन्हें रूकने की चेतावनी दी लेकिन वो नहीं माने जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें अब तक 5 आतंकियों मार गिराया गया है। वहां अभी भी कुछ आतंकियों के छिपे होने की आंशका है जिनके साथ मुठभेड़ चल रही है। 
विज्ञापन


ब्रिगेडियर वाई एस अहलावत ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
 




एसपी वैद ने इस कामयाबी के लिए सुरक्षा बलों को को बधाई दी है। जानकारी के मुताबिक अब तक कुल पांच आतंकियों के शव को बरामद कर लिया गया है। गृहमंत्री ने सुरक्षा बलों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। 

बता दें कि, शनिवार को फिदायीन हमले की सूचना पर शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया था। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की चट्ठा निवासी मनदीप सिंह को एक अज्ञात ने फोन कर सुरक्षाबलाें पर हमले की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्होंने पीसीआर जम्मू को सूचना दी थी।

पीसीआर के निर्देश पर जिले में भी सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया था। सुत्रों के अनुसार सीरआरपीएफ, सेना व पुलिस कैंप पर फिदायीन हमले की धमकी को देखते हुए सुरक्षाबल सतर्क हो गए। सूत्र बताते हैं कि कहां पर हमला करना है या फिर कौन से सीआरपीएफ व सेना के कैंप पर हमला करना है इस बारे में कुछ नहीं बताया गया था।


रात्रि में पुलिस एवं सुरक्षाबलों की ओर से अतिरिक्त नाके लगाए गए। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर भी जवान सतर्क हो गए। सेना क्षेत्र माहेशवर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed