फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four jawans and one portar killed last week pakistani ceasefire voilation in jammu kashmir

पाकिस्तानी स्नाइपर शाट से एक हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में चार जवान हुए शहीद, एक पोर्टर की मौत, कई घायल

Tue, 13 Nov 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 13 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
four jawans and one portar killed last week pakistani ceasefire voilation in jammu kashmir
शहीद लांस नायक एंटोनी सेबस्टियन केएम - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की ओर से लगातार दूसरे दिन भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर (मेंढर) में गोले दागे गए। इस दौरान स्नाइपर हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तानी स्नाइपर हमले में अब तक तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक पोर्टर की मौत हुई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन तथा स्नाइपर हमले से एलओसी पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तानी स्नाइपर शाट से केरल के लांस नायक एंटोनी सेबस्टियन केएम शहीद हो गए। इसके साथ ही हवलदार मरी मुथू डी गभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल पुंछ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से स्नाइपर हमले तेज होने के बाद नियंत्रण रेखा पर चौकसी और अधिक बढ़ा दी गई है। पाकिस्तानी सेना इन दिनों नियंत्रण रेखा पर राजोरी से लेकर पुंछ तक स्नाइपर हमलों एवं गोलाबारी की घटनाओं को इसलिए अंजाम दे रही है, ताकि वह आतंकियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवा सके। ज्ञात हो कि पिछले आठ साल में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं इस साल सबसे अधिक हुई हैं। पहले सात महीने में 1435 घटनाएं सीजफायर उल्लंघन की हुईं। इसमें 52 की मौत तथा 232 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावाबी कार्रवाई में पाक के दो सैनिक कियें थे ढेर

दो सैनिक किए थे ढेर
पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन तथा स्नाइपर हमले का सेना ने करारा जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई में रविवार को नौशेरा सेक्टर में दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। सुुंदरबनी सेक्टर में पांच सैनिक घायल हुए थे। तीन मोबाइल बंकर भी ध्वस्त कर दिए थे जिससे स्नाइपर हमले किए जा रहे थे।

स्नाइपर हमले
11 नवंबर : राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर हमले में महाराष्ट्र का जवान जी केशव सोमगीर शहीद
10 नवंबर: पलांवाला सेक्टर में स्नाइपर हमले में सांबा निवासी जवान वरुण कटल शहीद, अलग-अलग स्थानों पर तीन जवान घायल
09 नवंबर : पलांवाला सेक्टर में स्नाइपर शॉट से पोर्टर दीपक कुमार की मौत
06 नवंबर : राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल में स्नाइपर शाट से एक जवान घायल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed