{"_id":"632dd886f3e4821b2267c905","slug":"four-including-three-sisters-died-due-drowning-in-a-drain-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: भेड़ों को नहलाने गईं 3 बहनों व एक युवक की नाले में डूबने से मौत, उधमपुर जिले में बसंतगढ़ की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: भेड़ों को नहलाने गईं 3 बहनों व एक युवक की नाले में डूबने से मौत, उधमपुर जिले में बसंतगढ़ की घटना
Fri, 23 Sep 2022 09:32 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 23 Sep 2022 09:32 PM IST
सार
ऊधमपुर जिले के चारों किशोर अपनी भेड़ों को नहलाने के लिए नाले पर गए थे। नाले में पानी गहरा होने का उन्हें अंदाजा नहीं था। इसके कारण सभी पानी में डूब गए।
विज्ञापन
उधमपुर में इसी तालाब में डूबे बच्चे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर की बसंतगढ़ तहसील की पंचायत छतरेड़ी में शुक्रवार को नाले के पानी में डूबने बारह साल की बच्ची समेत तीन बहनों और एक स्थानीय युवक की मौत हो गई। मरने वाली तीन बहनों में एक रामनगर डिग्री कॉलेज में दूसरे वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
गद्दी-सिपी चरवाहा समुदाय से यह चारों भेड़ों को नहलाने नाले में गए थे। नाले से एक शव को ग्रामीणों ने निकाला, जबकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन शव पुलिस ने बरामद किए। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यशपाल (23), फिरंगू राम की तीन बेटियाें में अंजू देवी (20) रामनगर डिग्री कॉलेज में स्नातक दूसरे वर्ष की छात्रा, निशा देवी (16) और मनीषा देवी (12) सभी निवासी छतरेडी सुबह 11.30 बजे घर से निकले थे। चरवाहा समुदाय से संबंधित चारो बच्चे, किशोर और युवा भेड़ों को साथ लेकर नाले के पानी में चले गए।
विज्ञापन
भेड़ों को नहलाने के दौरान तीन बहनों में सबसे छोटी मनीषा गहरे पानी में उतरने पर डूबने लगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मनीषा को डूबते दोनों बहनें और फिर युवक उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। पानी में चारों एक दूसरे को पकड़े हुए थे, जिसकी वजह से सभी डूब गए।
यह नाला आबादी वाले इलाके से दूर होने की वजह से घटना के दौरान कोई नहीं पहुंच पाया, हालांकि झुंड में भेड़ों की आवाज सुनकर एक स्थानीय बक्करवाल मौके पर पहुंचा। बाद में ग्रामीण भी पहुंचे। एक शव ग्रामीणों ने निकाल लिया।
इस बीच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीन अन्य शव भी निकाल लिए। यशपाल उक्त तीनों बहनों के मोहल्ले में ही रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।