फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four IAS transferred

JK में शासन में पहला बड़ा प्रशासनिक फेरदबल

Sat, 30 Jan 2016 12:42 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
Four IAS transferred
राज्यपाल शासन में शुक्रवार को पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 18 आईएसएस और केएएस स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया। कुछ का तबादला तो कुछ को तैनाती दी गई। अधिकारियों में चार आईएएस और 14 केएएस शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रतीक्षारत आईएएस विकास कुंडल को आरएसपुरा का एसडीएम, एसडीएम जम्मू नार्थ आईएएस पियूष सिंगला को डेपुटेशन पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, आईएएस अवनी लवासा जो कि तैनाती आदेश का इंतजार कर रहे थे को जम्मू नार्थ के एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


आईएएस अंशुल गर्ग को बसोहली का एसडीएम, सहायक आयुक्त नजूल जम्मू केएएस रणजीत सिंह को सहायक आयुक्त राजस्व डोडा, एसडीएम आरएसपुरा केएएस दीपराज को नजूल जम्मू का सहायक आयुक्त बनाया गया है। दीपराज इरा के कलेक्टर जम्मू का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल शासन में पहला बड़ा प्रशासनिक फेरदबल

Four IAS transferred

एसडीएम बसोहली केएएस गुरमुख सिंह को एसडीएम चौकी चौरा, एसडीएम भवन कटड़ा केएएस रणजीत सिंह को डेपुटेशन पर जम्मू नगर निगम के सचिव के पद पर तैनात किया है।

सहायक आयुक्त राजस्व पुंछ केएएस शफीक अहमद को इंटिग्रेटेड वाटर शेड मैनेजमेंट प्रोग्राम राजोरी का प्रोजेक्ट मैनेजर, सहायक आयुक्त राजस्व डोडा केएएस वैभव कोहली को एसडीएम नुबरा, इरा जम्मू के कलेक्टर केएएस मोहम्मद यूसुफ मलिक को महाप्रबंधक डीआईसी कठुआ बनाया गया है।

अब तक इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ मनमोहन सिंह को कार्यभार से मुक्त किया गया है।

मनु हंसा को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में डेपुटेशन पर भेजा गया

Four IAS transferred

एसडीएम गुरेज केएएस गुलाम मोहिउद्दीन शाह को सहायक आयुक्त नजूल श्रीनगर, सीएपीडी जम्मू के उप निदेशक आत्मदेव सिंह को डेपुटेशन पर अतिरिक्त प्रोविडेंट फंड कमिश्नर जम्मू की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक आयुक्त राजस्व केएएस सुनील कुमार को सहायक सेटलमेंट अफसर जम्मू, जिला रोजगार एवं काउंसलिंग सेंटर पुंछ के उप निदेशक मोहम्मद अशरफ को सहायक आयुक्त राजस्व पुंछ बनाया गया हैं।

एसडीएम चौकी चौरा जगदीश सिंह को एसडीएम भवन कटड़ा, एसडीएम बनिहाल फारूक काजी को स्कूली शिक्षा निदेशालय जम्मू में पर्सनल अफसर और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में फंक्शनल मैनेजर मनु हंसा को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में डेपुटेशन पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed