फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four fainted while cleaning the well, one died

Jammu News: कुएं की सफाई करते समय चार बेहोश, एक की मौत

विज्ञापन
Four fainted while cleaning the well, one died
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब के लालपोरा इलाके में एक कुएं की सफाई करते समय चार लोग बेहोश हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को अधिकारियों की ओर से दी जानकारी में बताया गया कि मोहिगुंड रंगवार में उस समय दहशत फैल गई जब कुएं की सफाई करते समय दम घुटने से चार लोग बेहोश हो गए।
विज्ञापन


गुलाम नबी शेख (40), मंजूर अहमद मीर (45), गुलाम मोहम्मद मीर (65) और मोहम्मद रफीक लाची (45) को स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत बाहर निकाला और उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) सोगाम ले गए। वहां पहुंचने पर मंजूर अहमद मीर को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों व्यक्तियों में से, मोहम्मद रफीक लाची और गुलाम नबी शेख को प्राथमिक उपचार के लिए जीएमसी हंदवाड़ा रेफर कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े तथ्यों का आकलन किया जा रहा है। दुर्भाग्य से, चार लोगों में से एक की मौत हो गई है और बाकी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed