फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four children and one man hanged on ropeway for more than three hours in chinani jammu kashmir

रोपवे खराब होने से तवी नदी के ऊपर साढ़े तीन घंटे तक लटके रहे पांच लोग, इस आईडिया ने बचाई जान

Wed, 19 Jun 2019 09:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 19 Jun 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
four children and one man hanged on ropeway for more than three hours in chinani jammu kashmir
बचाव कार्य में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में चिनैनी के खरोली (रोपवे) के खराब हो जाने से चार छात्रों और एक व्यक्ति की जान साढ़े तीन घंटे तक हवा में लटकी रही। उनकी चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चारों की हालात देख उनके रौंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित नीचे उतारा।    
विज्ञापन


बुधवार सुबह बरकूंडा के निकट प्राइमरी स्कूल लोअर धमान में पढ़ने वाले चार छात्र शक्ति देवी (9), दयाल चंद (7) पुत्र रोमेश चंद, पूजा देवी (7) पुत्री रसपाल और सकील चंद (5) पुत्र सुभाष चंद (45) तवी नदी को खरोली (रोपवे) से पार कर रहे थे। जब वह बीच में पहुंचे तो ट्राली फंस गई। उन्होंने ट्राली को आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। सुनसान इलाका होने के कारण वह कई घंटे तक मदद के लिए चिल्लाते रहे। 
विज्ञापन


हवा में लटके होने के कारण सभी लोगों की जान पर बन आई। इसी बीच कुछ लोगों को जब बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो वह मदद के लिए आगे बढे़। नदी के ठीक ऊपर हवा में लटके होने के कारण वह उनकी कोई मदद नहीं कर पाए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस व अन्य को दी। इसके बाद थाना प्रभारी परमजीत सिंह, एसडीएम अब्दुल सतार और तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक हवा में लटके चारों छात्र और व्यक्ति निढाल पड़ चुके थे। पुलिस कर्मियों ने पांचों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। इसमें एक पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर फट्टे के माध्यम से ट्राली तक पहुंचा। इसके बाद उसने ट्राली को दूसरे छोर पर पहुंचाया। इसके बाद सभी को नीचे उतारा गया। इसके बाद सभी ने उस पुलिस कर्मी की जांबाजी की प्रशंसा कर हौसला बढ़ाया। 


कुछ दिन पहले भी बचाया था तीन युवकों को 
चिनैनी पुलिस ने कुछ दिन पहले भी तवी नदी के बीचों बीच फंसे तीन युवकों को बचाया था। इसके बाद जिला विकास आयुक्त ने चारों कर्मियों को सम्मानित भी किया था। तीनों युवक मछलियों को पकड़ने के लिए तवी में जाल गए थे। तभी बारिश होने के कारण नदी का पानी बढ़ गया था। इसमें वह फंस गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed