{"_id":"5d95e97d8ebc3e01314996e0","slug":"former-minister-ghulam-mohammad-saroori-s-brother-said-no-relation-to-any-terrorist-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पूर्व मंत्री गुलाम मोहम्मद सरूरी के भाई ने कहा- किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पूर्व मंत्री गुलाम मोहम्मद सरूरी के भाई ने कहा- किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं
Thu, 03 Oct 2019 05:58 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 03 Oct 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गुलाम मोहम्मद सरूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से संबंध रखने के आरोपों का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री गुलाम मोहम्मद सरूरी के भाई मोहम्मद शफी सरूरी ने खंडन किया है। उनका कहना है कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि राजनीतिक प्रोत्साहन के चलते ऐसा किया जा रहा है। सरूरी के अलावा दर्जन भर लोगों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली एफआईआर में छह लोगों और दूसरी एफआईआर में सरूरी सहित अन्य छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। सरूरी एक बिजनेसमैन और पूर्व सरपंच हैं। उन्हें पिछले वर्ष तक सुरक्षा प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह पिछले छह साल से परेशान हैं। उनकी पत्नी को कैंसर के इलाज के लिए दूसरे राज्य में जाना पड़ रहा है। पुलिस के अनुसार उनके किश्तवाड़ स्थित घर को आतंकियों की पनाह के लिए इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं हैं।
विज्ञापन