उमर अब्दुल्ला अक्तूबर के अंत तक छोड़ देंगे अपना सरकारी निवास, प्रशासन को चिट्ठी लिख दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि वह अपना सरकारी आवास अक्तूबर माह के अंत तक खाली कर देंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पत्र पोस्ट करते हुए कहा कि वो यह कदम अपनी स्वेच्छा से उठा रहे हैं और बीते साल मीडिया में जो खबरें थीं वह गलत थीं। उन्होंने लिखा है कि उन्हें घर छोड़ने के लिए कोई नोटिस नहीं मिला है, वह अपने मन से ये कदम उठा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक सचिव को खत लिखकर उन्होंने बताया है कि मुझे श्रीनगर के गुपकर रोड पर मकान नंबर जी-1 2002 में आवंटित हुआ था। 2008 में जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मुझे मकान नंबर जी-5 मुख्यमंत्री निवास के रूप में आवंटित हुआ। 2015 तक मैं इस मकान में रहा। तब से मैं यही रह रहा हूं।
उमर ने ये भी लिखा है कि उन्होंने कभी किसी सरकारी संपत्ति पर कब्जा नहीं किया और न ही करना चाहते हैं। ऐसे में इस घर में रहना उनके लिए ठीक नहीं है। वह अपने लिए एक उचित घर की तलाश कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में समय इसलिए लग रहा है क्योंकि यह कोरोना काल है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें भरोसा है कि अगले आठ-दस हफ्तों में उन्हें उचित घर मिल जाएगा और वो उसमें शिफ्ट हो जाएंगे।
My letter to the J&K administration. I will be vacating my government accommodation in Srinagar before the end of October. The point to note is that contrary to stories planted in the media last year I received no notice to vacate & have chosen to do so of my own accord. pic.twitter.com/dWjDacVoHn
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) September 9, 2020