हैदराबाद के आरोपियों को पुलिस ने किया ढेर, जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी बोले- वेल डन बॉयज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Well done boys- Telagana Police https://t.co/WTU5ZU7Wor— Shesh Paul Vaid (@spvaid) December 6, 2019
जिस जगह पीड़िता को जलाया वहीं हुए ढेर
पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने ठीक उसी जगह पर मार गिराया है जहां उन्होंने पीड़िता के साथ दरिदंगी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करते हुए रोकने के लिए गोली चलाई। जिसमें उनकी मौत हो गई।
सुबह तीन से छह बजे के बीच मारे गए आरोपी
तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही भगवान ने उन्हें सजा दे दी। आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया। उन्होंने दावा किया है कि आरोपी पुलिस से हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
सायबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा कि आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशावुलू शादनगर के चटनपल्ली में पुलिस मुठभेड़ में आज सुबह मारे गए। सभी की मौत सुबह तीन बजे से छह बजे के बीच हुई। मैं घटनास्थल पर पहुंच गया हूं और जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।
अब बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति
बता दें कि पुलिस सभी आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। वहीं हैवानियत की शिकार हुई बेटी के पिता ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चारों आरोपियों को लेकर कहा कि मेरी बेटी की मौत को दस दिन हो चुके हैं। मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।