फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   former cm mufti mohammad sayeed grew up just one year in last six year

पूर्व सीएम की छह साल में सिर्फ एक वर्ष ही बढ़ी उम्र

Thu, 20 Nov 2014 08:26 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
former cm mufti mohammad sayeed grew up just one year in last six year
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद की उम्र बीते छह साल में सिर्फ एक वर्ष ही बढ़ी है। यह हकीकत उन्होंने अनंतनाग सीट से नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में बयां की है। एमए तथा एलएलबी करने वाले मुफ्ती की रुचि साइबर युग में भी इसके प्रति नहीं है। उनके नाम न तो कोई ई-मेल आईडी है और न ही सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में वर्ष 2008 में 24 नवंबर को नामांकन भरने के दौरान मुफ्ती ने शपथ पत्र में अपनी उम्र 71 वर्ष बताई थी और इस बार 19 नवंबर को उन्होंने 72 वर्ष आयु बताई है।
विज्ञापन


उनके पास नकदी छह साल में घटकर 60 हजार से 40 हजार हो गई, लेकिन बैंक में जमा राशि में दोगुना से भी अधिक की वृद्धि हुई है। पिछले चुनाव में 11.26 लाख रुपये जमा थे लेकिन इस बार 28 लाख रुपये जमा के रूप में दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी छह साल में घटी

former cm mufti mohammad sayeed grew up just one year in last six year

पिछले छह साल में उन्होंने पांच लाख रुपये की एलआईसी पालिसी ली है। मुफ्ती के पास वाहन नहीं हैं, लेकिन पत्नी गहने की शौकीन हैं। 2008 में उनकी पत्नी के पास सात लाख रुपये के पांच डायमंड सेट और 2.20 लाख रुपये के 200 ग्राम सोना के आभूषण थे। पिछले छह साल में एक डायमंड सेट बढ़कर छह हो गया है।

सोने के आभूषण 50 ग्राम तथा चांदी के एक किलो के आभूषण बढ़े हैं। कुल 25 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूूषण उनके पास हैं। बिजबेहरा में एक घर है जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये है। 31 लाख रुपये की कृषि योग्य भूमि है। पूर्व मुख्यमंत्री पर पांच लाख रुपये का बैंक लोन है, लेकिन सरकारी देनदारी एक पैसे की भी नहीं है।

दो और नेताजी की उम्र 3-4 ही साल ही बढ़ी

प्रथम चरण में लेह से कांग्रेस प्रत्याशी तथा रियासत के स्थानीय निकाय मंत्री नवांग रिगजिन जोरा 2008 में 53 साल के थे और अब 56 साल के हुए हैं। सोनावरी से नेकां प्रत्याशी तथा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मो. अकबर लोन 63 से 67 साल के हुए। शपथ पत्र के अनुसार इन मंत्रियों की आयु क्रमश: तीन और चार साल बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed