फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former CM Farooq Abdullah regarding the terrorist attack in Poonch

Poonch Terror Attack: फारूक अब्दुल्ला बोले, नहीं खत्म हुआ आतंकवाद, पर्यटकों की सुरक्षा पर केंद्र से सवाल

Fri, 22 Dec 2023 10:13 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 10:13 AM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ। आज भी जम्मू कश्मीर में आतंकवाद है। सरकार सिर्फ पर्यटन बढ़ाने की बात कर रही है।

विज्ञापन
Former CM Farooq Abdullah regarding the terrorist attack in Poonch
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पूंछ में हुए आतंकी हमले के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आज जम्मू कश्मीर में आतंकवाद है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह आतंकवाद का अंत नहीं है। वे कश्मीर में दूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं। अगर किसी एक दूरिस्ट को गोली लगती है तो यहां कोई नहीं आएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुंछ में घात लगाकर सैन्य वाहनों पर हमला
आपको बता दें कि पुंछ जिले के बफलियाज इलाके के सावनी क्षेत्र में वीरवार की शाम आतंकियों के घात लगाकर दो सैन्य वाहनों पर किए गए हमले में चार जवान बलिदान हो गए, जबकि तीन जवान घायल भी हुए हैं। दहशतगर्दों ने पहले ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हमले के तत्काल बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मुठभेड़ जारी है। घटना राजोरी-थन्नामंडी-सुरनकोट रोड पर सावनी इलाके में शाम करीब 3.45 बजे की है। बताते हैं कि डेरा गली से बफलियाज की ओर से 48 राष्ट्रीय राइफल्स के दो वाहन आ रहे थे। इनमें एक जिप्सी तथा दूसरा ट्रक था। राजोरी-थन्नामंडी-सुरनकोट रोड पर सावनी इलाके में पहले से घात लगाए आतंकियों ने सैन्य वाहन देखते ही पहले ग्रेनेड दागा। 

इससे दोनों वाहनों के रुकते ही आतंकियों ने चारों ओर से घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की संख्या चार से छह बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सैन्य वाहन से बफलियाज इलाके से जवानों को लाया जा रहा था जहां बुधवार रात से घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चल रहा था। जम्मू में सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार रात संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था।


आतंकियों से वीरवार की शाम संपर्क स्थापित होने के बाद मुठभेड़ जारी है। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। हमले के तत्काल बाद पूरे इलाके को सेना ने घेर लिया। अतिरिक्त बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। सूचना मिलते ही सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। रात होने के बाद भी पूरे इलाके को घेर रखा गया है ताकि दहशतगर्द मौके से भाग न निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed