{"_id":"6308967fb2db2f0dac0cac0a","slug":"former-cabinet-minister-jugal-kishore-sharma-announced-to-resign-from-congress-after-ghulam-nabi-azad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: आजाद के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने की बड़ी घोषणा, कल देंगे इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: आजाद के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने की बड़ी घोषणा, कल देंगे इस्तीफा
Fri, 26 Aug 2022 03:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 03:16 PM IST
सार
गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद रियासी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने भी इस्तीफा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगल किशोर शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के बाद प्रदेश कांग्रेस में खलबली मच गई है। जम्मू संभाग के जिला रियासी में भी पार्टी नेताओं के बीच बड़ी हलचल देखी जा रही है। गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद रियासी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने भी इस्तीफा देने की घोषणा की है। जुगल किशोर शर्मा, आजाद के करीबियों में से एक माने जाते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2002 से 2008 के दौरान कांग्रेस-पीडीपी गठबंधन सरकार में मंत्री रहे जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि वह शनिवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा देंगे। जुगल किशोर शर्मा पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। बताया जाता है कि रियासी को जिला का दर्जा दिलवाने में जुगल किशोर शर्मा की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही माड़ी में राजकीय डिग्री कालेज, जिला अस्पताल का निर्माण भी उनके कार्यकाल के दौरान हुआ। जुगल किशोर शर्मा एमएलसी के पद पर भी रहे हैं। वहीं, जुगल किशोर के इस्तीफे के बाद पार्टी के युवा नेता बिशन मगोत्रा, रवि शर्मा, सन्नी राजपूत और सुषेण दुबे ने भी इस्तीफा दे दिया है। ये युवा जिला कांग्रेस के कई मुख्य पद को संभाल रहे थे।
विज्ञापन