फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Formal BJP-PDP talks yet to begin, jugal kishore

केंद्रीय नेतृत्व की पीडीपी से वार्ता जारी: जुगल

Sun, 08 Feb 2015 10:47 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Formal BJP-PDP talks yet to begin, jugal kishore

दिल्ली के नतीजों के फौरन बाद जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को कोरे कयास बताते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व की पीडीपी नेताओं के साथ वार्ता जारी है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार गठन में किसी जल्दबाजी में नहीं है और मुद्दों पर चर्चा और न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति बनने के बाद सही समय पर सरकार का गठन हो जाएगा।

विज्ञापन

 
पार्टी मुख्यालय में रविवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव भाजपा और पीडीपी ने साथ मिलकर लड़ा और पीडीपी को दो और भाजपा को एक सीट हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन जम्मू कश्मीर में पहली बार भाजपा का कोई नेता राज्यसभा का सदस्य चुना गया है और पार्टी इसे ऐतिहासिक क्षण मानती है।
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति की नाकामी के बारे पूछे गए सवाल पर जुगल ने कहा कि उनका मानना है कि भाजपा और पीडीपी की तरफ से एक दूसरे के उम्मीदवारों को वोट डाले गए, मगर एक सीट पर गणित गुलाम नबी आजाद के पक्ष में गया और वह चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में मुद्दे डालने की बातें कोरे कयास

Formal BJP-PDP talks yet to begin, jugal kishore

भाजपा जम्मू-कश्मीर से चुनाव जीतने वाले चारों राज्यसभा सदस्यों को बधाई देती है और उनसे आशा रखती हैं कि वह जम्मू कश्मीर के हित से संबंधी मुद्दों को राज्यसभा में जोर-शोर से उठाएंगे।

पीडीपी की कड़ी शर्तों के चलते सरकार गठन में देरी से संबंधित सवाल पर जुगल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व पीडीपी से वार्ता कर रहा है। उनका कहना है कि भाजपा को रियासत में अकेले सरकार गठन लायक सीटें हासिल नहीं हुई हैं। ऐसे में गठबंधन में सरकार गठन करने की दिशा में चर्चा जारी है, लेकिन भाजपा की ओर से ठंडे बस्ते में मुद्दे डालने की बातें फिलहाल कोरे कयास भर हैं।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह मन्हास को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि राज्यसभा में वह रियासत से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed