फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Forgetting the pain of Pahalgam attack, Tourism Express again gained speed

J&K: पहलगाम हमले का दंश भुला पर्यटन एक्सप्रेस ने फिर पकड़ी रफ्तार, कश्मीर की वादियों में लौट रही रौनक

Tue, 29 Jul 2025 12:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 29 Jul 2025 12:00 PM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद भी जम्मू-कश्मीर में पर्यटन ने दोबारा रफ्तार पकड़ी है, अमरनाथ यात्रा, वैष्णो देवी यात्रा और वंदे भारत एक्सप्रेस ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। 2025 में अब तक करीब एक करोड़ पर्यटक प्रदेश पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Forgetting the pain of Pahalgam attack, Tourism Express again gained speed
अमरनाथ यात्री - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

पहलगाम हमले का दंश भुला पर्यटन एक्सप्रेस ने प्रदेश में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। श्री अमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा और कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने इस गाड़ी पर जबरदस्त दम लगाया है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद निराशा के दौर से गुजर रहे पर्यटन व्यवसाय को भी इससे बूस्ट अप मिला है। कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

विज्ञापन


उधर, सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पहुंचने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा जारी किया। इनमें जून तक प्रदेश में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों का ब्योरा दिया गया है।
विज्ञापन


अलबत्ता, शेखावत ने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय पर्यटन पर निर्भर हितधारकों पर क्या आर्थिक प्रभाव पड़ा है, इसका कोई आकलन नहीं किया गया है।अगर इस आंकड़ेबाजी को दरकिनार कर दिया जाए तो जून-जुलाई महीने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन की दृष्टि से बेहतरीन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा जहां पहले 20 दिन में ही करीब साढ़े तीन लाख का आंकड़ा छू चुका था, वहीं माता वैष्णो देवी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या जून में ही करीब साढ़े नौ लाख पहुंच चुकी थी। अगर कटड़ा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की बात की जाए तो पहले महीने में ही 50 हजार से अधिक पर्यटक सफर कर चुके थे। इससे साफ है कि पर्यटन की गाड़ी अब पहलगाम हमले की छाया से आगे निकल चुकी है।

जम्मू-कश्मीर पहुंचने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या 
वर्ष  घरेलू पर्यटक विदेशी पर्यटक
2020 25,19,524 5,317
2021 1,13,14,920 1,650 
2022  1,84,99,332 19,985
2023 2,06,79,336 55,337
2024 2,35,24,629 65,452
2025 95,92,664 19,570
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed