फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Forest Martyrs Day will be celebrated on 11 September in Srinagar

Jammu News: मुख्यमंत्री ने राब्ता कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
Forest Martyrs Day will be celebrated on 11 September in Srinagar
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर राबिता कार्यालय में नागरिकों से की मुलाकात, सुनी जनता की स
श्रीनगर। जम्मू स्थित राब्ता कार्यालय में वीरवार को जनता के साथ संवाद के बाद, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अगले दिन शुक्रवार को राब्ता कार्यालय में जन शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले पद्मश्री पुरस्कार विजेता और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मस्कट, ओमान के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के सदस्य प्रो. इकबाल एस. हसनैन ने मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक “फॉल्ट लाइन्स इन द फेथ” भेंट की।
विज्ञापन

कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) के अध्यक्ष जाविद अहमद टेंगा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर व्यापार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और कश्मीर के व्यापारिक समुदाय के सामने आने वाली समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर लेबर यूनियन फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने जम्मू और कश्मीर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया।
इसके अलावा, बीरवाह, इंदरवाल, बारामुला और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी निर्वाचन क्षेत्रों और स्थानीय आबादी से संबंधित मुद्दों को उजागर किया। अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों व मांगों पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सभी प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उनकी वास्तविक चिंताओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed