{"_id":"5b23f45d4f1c1bae6e8b8418","slug":"forensic-team-arrived-after-12-hours-of-shujaat-bukhari-massacre","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: शुजात बुखारी हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही, 12 घंटे बाद सबूत जुटाने पहुंची फोरेंसी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शुजात बुखारी हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही, 12 घंटे बाद सबूत जुटाने पहुंची फोरेंसी टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 16 Jun 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में वरिष्ठ पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। घटना के करीब 12 घंटे के बाद फोरेंसी टीम सबूत हासिल करने पहुंची थी। वहीं घटना के वक्त मौजूद कई लोगों का अारोप कि अगर पुलिस समय पर पहुंचती उनमें से किसी की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
श्रीनगर के भीड़भाड़ वाले लाल चौक से सटे प्रैस एंक्लेव में गुरुवार की शाम राईसिंग कश्मीर अखबार के संपादक शुजात बुखारी और उनके दो पीएसओ पर हुए हमले में पुलिस की लापरवाही देखने को मिल रही है। सूत्रों से मिली एक वीडियो के अनुसार पुलिस की फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर सबूतों को इक्कठा करने और क्राइम सीन का वीडियो अथवा फोटोग्राफी करने के लिए घटने के करीब 12 घंटे से अधिक समय होने के बाद पहुंचती है।
विज्ञापन
इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी फोरेंसिक टीम के एक सदस्य को गोलियों के निशान की ओर इशारा करते दिख रहा है जबकि बाद में वो शख्स गोलियों के निशान को मार्क कर उनकी फोटोग्राफी करता दिखाई दे रहा है। सवाल यह पैदा होता है कि क्या घटना के 12 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी वहां सबूत मौजूद रहें होंगे ?
विज्ञापन
अमूमन घटना के होने के तुरंत बाद सबसे पहले क्राइम सीन की निशानदेही कर उसे संरक्षित रखा जाता है ताकि सबूत न नष्ट हो और तुरंत मौके से सबूत इकट्ठा करने के साथ-साथ क्राइम सीन की फोटो अथवा वीडियोग्राफी की जाती है।
अगर क्राइम सीन को संरक्षित न किया गया हो तो लोगों की दखल अंदाजी से सबूत नष्ट हो सकते हैं। गौरतलब है कि इस हमले में शुजात बुखारी समेत उनके दोनों पीएसओ एसजीसीटी अब्दुल हमीद और कांस्टेबल मुमताज अहमद की मौत हो गई।
एक चश्मदीद के अनुसार घटना स्थल से थाना केवल करीब 500 मिटर की दूरी पर होने के बावजूद भी पुलिस करीब 20 से 25 मिनट देर से मौके पर पहुंची। चश्मदीद ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो एक पीएसओ सांस ले रहा था, अगर उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद वो बच सकता था।
एक और शख्स ने 100 नंबर पर फोन भी किया लेकिन उससे घटना की पुष्टि करने करने की बात कही गई। पुलिस की इस लापरवाही के चलते लोगों में कहीं न कहीं गुस्सा जरूर है।