{"_id":"65d919b86a8a13d6d5020604","slug":"foreign-skiers-liked-gulmarg-jammu-news-c-10-jam1008-309236-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विदेशी स्कीयर्स को भाया गुलमर्ग, बोले- स्विट्जरलैंड से बेहतर स्नो वंडरलैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विदेशी स्कीयर्स को भाया गुलमर्ग, बोले- स्विट्जरलैंड से बेहतर स्नो वंडरलैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्कीयर्स को हिमस्खलन से बच निकलने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण हासिल करने की बताई जरूरत
श्रीनगर। विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग की सुंदरता विदेशी स्कीयर्स को खूब भा रही है। यहां पहुंचे ऑस्टेलिया और जर्मन के स्कीयर्स ने कहा कि स्नो वंडरलैंड में बर्फ से ढकी ढलानें स्विट्जरलैंड, अमेरिका और यहां तक कि कनाडा से भी बेहतर हैं।
उन्होंने इस बात की वकालत की कि कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों के स्कीयर्स को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण की जरूरत है, जिससे हिमस्खलन के समय जान बचाई जा सके और ढलान वाले ट्रैक सुरक्षित रहें। ऑस्ट्रेलिया के एक अनुभवी स्कीयर मिशेल ने कहा, गुलमर्ग की ढलानें लुभावनी हैं और दुनिया भर के लोगों को आकर्षित कर सकती हैं। उन्हें स्कीइंग में 30 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अमेरिका, जापान व न्यूजीलैंड में स्कीइंग की है, लेकिन यहां का अहसास अलग है। मिचेल ने कहा, कश्मीरी और शेष भारत के स्कीयर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त स्कीइंग सीखने की जरूरत है। गुलमर्ग एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, यहां अधिक गुणवत्ता वाले होटलों की जरूरत है और पर्यटकों के लिए सहायता भी बढ़ाई जानी चाहिए। गाइडों को चरण दो तक पर्यटकों के साथ जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। जर्मनी से आए फिलिप ने कहा, गुलमर्ग में अच्छा अनुभव रहा और यहां स्कीइंग करके काफी मजा आया। गुलमर्ग की सुंदरता और स्लोप यूरोप के पर्यटन स्थलों से योग्य है। उनको 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है और मैंने कई जगहों पर स्कीइंग की है, लेकिन यहां काफी अच्छा लगता है। एक अन्य स्कीयर सौरव ने बताया कि गुलमर्ग आकर्षक जगह है। इसमें स्कीइंग की काफी संभावनाएं हैं। मैं कई वर्षों से कश्मीर आ रहा हूं। हम स्कीइंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में यहां की सरकार की मदद करना चाहते हैं। विभिन्न विभागों के बीच तालमेल सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यहां का आतिथ्य और ईमानदारी अनुकरणीय है। मैंने अपना स्कीइंग गियर एक जगह छोड़ दिया और किसी ने उसे नहीं छुआ। बता दें कि 18 से 21 फरवरी तक गुलमर्ग में भारी बर्फबारी हुई। इसके बाद यहां स्कीइंग और खेलो इंडिया विंटर गेम्स कार्यक्रम काफी अच्छे से आयोजित किए जा रहे हैं।
आस्ट्रेलिया की अनेबेला बोली, स्वर्ग से कम नहीं गुलमर्ग : ऑस्ट्रेलिया की अनेबेला ने कहा कि गुलमर्ग स्वर्ग से कम नहीं। उन्होंने कहा, कश्मीर बहुत अनोखा है और गुलमर्ग वास्तव में ताज है। यह एक सफेद स्वर्ग है। ढलानों की ऊंचाई और उन्नयन अद्भुत है। मैंने कनाडा में स्कीइंग की है, लेकिन गुलमर्ग से इसकी कोई तुलना नहीं है। यहां स्कीइंग को बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है। हिमस्खलन और जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली अन्य चीजों के समय जान बचाने के लिए प्रशिक्षण, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण शुरू किया जाना चाहिए। कहा कि स्कीइंग ट्रैक को हर तरह से संरक्षित करने की आवश्यकता है। शुरुआती, प्रशिक्षित और अच्छी तरह से प्रशिक्षित स्कीयरों के लिए ट्रैक की पहचान की जानी चाहिए। प्रत्येक स्कीयर को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि स्कीइंग के दौरान ट्रैक क्षतिग्रस्त न हों। स्कीइंग वास्तव में एक महान कला है।