फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Foreign delegation jammu kashmir visit, delegation met with army and police

जम्मू-कश्मीरः उपराज्यपाल से मिला विदेशी प्रतिनिधिमंडल, सिन्हा ने विधानसभा चुनाव को लेकर कही ये बात

Thu, 18 Feb 2021 09:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Foreign delegation jammu kashmir visit, delegation met with army and police
विदेशी राजनयिकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात की - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के दौरे के दूसरे दिन विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान घाटी में सुरक्षा व्यव्स्था के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है। एसएसपी अनंतनाग संदीप चौधरी ने राजनयिकों को जनभागीदारी, रोजगार मुहैया कराने के प्रयासों के साथ ही विभिन्न मामलों की जानकारी दी। श्रीनगर एसपी शीमा नबी ने कोविड काल में पुलिस द्वारा निभाई गई जिम्मेदारी के बारे में बताया।

विज्ञापन


वहीं सेना ने घुसपैठ की कोशिशों, 1948 में बारामुला में अत्याचार, सुरंग, ड्रोन का उपयोग, मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादियों की संख्या और सोशल मीडिया के जरिए आतंकियों की भर्ती में पाकिस्तान की भूमिका जैसे मामलों के बारे में विदेशी प्रतिनिधिमंडल को रूबरू कराया। सेना ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण कराने में सुरक्षाबलों की भूमिका के बारे में बताया। सेना ने अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पथराव की घटनाओं में कमी, शांतिपूर्ण डीडीसी चुनाव, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दस हजार छात्रों वाले 44 आर्मी गुडविल स्कूलों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

  सेना और पुलिस के अधिकारियों से मिलने के बाद राजनयिकों का दल जम्मू के लिए रवाना हुआ। जम्मू पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल से मुलाकात की।

इसके बाद विदेशी राजनयिकों के प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू स्थित राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान उपराज्यपाल ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में परिसीमन प्रक्रिया जारी है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि परिसीमन पूरा होने के बाद विधानसभा चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग का काम पूरा होने के बाद निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से प्रदेश में चुनाव होंगे।
 

विदेशी राजनयिकों के दल ने बदलाव की जमीनी हकीकत को समझा

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने और जिला विकास परिषद चुनाव के बाद बुधवार को यहां पहुंचे विदेशी राजनयिकों के दल ने बदलाव की जमीनी हकीकत को समझा। बडगाम पहुंचे दल ने विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में न सिर्फ जानकारी ली, बल्कि नवनिर्वाचित जिला विकास परिषद अध्यक्ष व सरपंचों से यह भी जाना कि वह काम कैसे करते हैं।

बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर-इंडिया की विशेष उड़ाने से यहां पहुंचा राजनयिकों का दल कड़ी सुरक्षा के बीच सीधा बडगाम के मागाम डिग्री कॉलेज पहुंचा। यहां जिला विकास परिषद (डीडीसी) के प्रतिनिधियों से मौजूदा जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

इन सदस्यों ने जमीनी स्तर की राजनीति को मजबूत करने और उसके सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। इस दौरान जिले के डीडीसी चेयरमैन नजीर अहमद खान ने उन्हें स्थानीय विकास की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी। राजनयिकों ने डिग्री कॉलेज में लगाए गए हॉर्टिकल्चर व अन्य विभागों के स्टॉल का भी दौरा किया। यहां प्रतिनिधियों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed