फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   force bust militent hindout in laskarwan forest of ramban

लश्कर वन में बड़ा आतंकी ठिकाना ध्वस्त

Sat, 22 Aug 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 22 Aug 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
force bust militent hindout in laskarwan forest of ramban
सुरक्षा बलों ने जिले की खड़ी तहसील के लश्कर वन पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से इन्हें यहां छिपाकर रखा गया था। सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में हालांकि, कोई आतंकी हाथ नहीं लगा।

सैन्य और पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आतंकी ठिकाने से बरामद हथियारों में एक यूनिवर्सल मशीनगन, यूनिवर्सल मशीन गन के दो लोडेड बेल्ट, एक स्नाइपर राइफल, तीन स्नाइपर मैगजीन, स्नाइपर के 42 राउंड, तीन बम, एक यूबीजीएल ग्रेनेड, ग्रेनेड लांचर, एक ग्रेनेड, एक चाइनीज हैंड ग्रेनेड, एक ट्रांसमीटर रिसीवर, एंटीना, केबल तार, तीन जोड़े जूते और 12 कि लो विस्फोटक शामिल हैं।
विज्ञापन


अन्य सामानों में कंबल और खाने पीने की कई वस्तुएं भी बरामद की गईं हैं। आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है। गौरतलब है कि  इस क्षेत्र में 1990 से लेकर 2008 तक आतंकी सक्रिय थे। सुरक्षा बल इतनी भारी मात्रा में विस्फोटकों हथियारों की बरामदगी को बड़ी सफलता मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed