फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   For reconstruction of temple in Kashmir, Muslim community help

कश्मीर में मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया आर्थिक सहयोग और श्रमदान

Tue, 30 Oct 2018 03:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Oct 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
For reconstruction of temple in Kashmir, Muslim community help
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल में अगर प्रेम और आपसी भाईचारे का भाव हो तो जाति-धर्म आड़े नहीं आता है। ऐसे ही भाईचारे और संप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कश्मीर के त्राल में स्थिति हरिपारीगम गांव में कायम हुई है। कश्मीर में सबसे अधिक आतंक प्रभावित क्षेत्र त्राल के इस गांव में कश्मीरी पंडितों द्वारा किए जा रहे मंदिर के पुनर्निर्माण में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रमदान और आर्थिक दान कर भाईचारे की नजीर पेश की।

विज्ञापन


पुलवामा जिले के त्राल टाउनशिप के हरिपारगम गांव में एक दशक पूर्व मंदिर की स्थापना की गई थी। काफी समय से मंदिर के पुनर्निर्माण नहीं होने के बाद गांव में कश्मीरी पंडित और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंदिर का पुनर्निर्माण करने का फैसला लिया। पुनर्निर्माण में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आर्थिक मदद मुहैया करवाई और साथ में निर्माण कार्य में श्रमदान के साथ अपना सहयोग दिया। गांव के स्थानीय कश्मीरी पंडित माखन लाल ने कहा कि मंदिर के पुनर्निर्माण में मुस्लिम भाइयों ने पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन


निर्माण होने वाले आर्थिक खर्च से लेकर निर्माण की चर्चा में सक्रिय भाग लिया। मंदिर के पुनर्निर्माण के शामिल रमेश भट्ट ने कहा कि सच्चे कश्मीर की सच्ची तस्वीर उनके हरिपारगम गांव में दिखती है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे की संस्कृति और रीति रिवाज का सम्मान करते हैं। मंदिर के पुनर्निर्माण में शामिल फारूख अहमद ने बताया कि पंडित हमारे भाई हैं। हम वर्षों से इस गांव में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही कश्मीर की छवि बाहर कैसी दिखाई जाती है, परंतु हम भाईचारे और संप्रदायिक सद्भाव के साथ रहते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed