{"_id":"5f8757685b68290bd72af27e","slug":"for-infiltration-terrorists-set-fire-to-forests-landmines-exploded","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः घुसपैठ के लिए आतंकियों ने जंगलों में लगाई आग, बारूदी सुरंगों में विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः घुसपैठ के लिए आतंकियों ने जंगलों में लगाई आग, बारूदी सुरंगों में विस्फोट
Thu, 15 Oct 2020 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fire Near Loc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पार से घुसपैठ के लिए आतंकी संगठनों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे जंगलों में आग लगा दी। आग पाकिस्तानी अधिकृत क्षेत्र में लगाई गई जो बुधवार शाम मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में एलओसी से सटे जंगलों के बड़े हिस्से में भी फैल गई। घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों आग की चपेट में आ गई। धमाके दूर तक सुनाई दिए।
विज्ञापन
इस बीच सेना के जवान सतर्क हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक काबू नहीं पाया गया था। आग से वन संपदा को और जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तानी अधिकृत क्षेत्र से लगी आग ने नियंत्रण रेखा के इस पार के शटाली चीड़ क्षेत्र के जंगलों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग आगे बढ़ते हुए माइन फील्ड तक पहुंच गई। इसके बाद माइन फील्ड में बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगा। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
घुसपैठ में नाकाम आतंकी बौखलाहट में
बता दें, इन दिनों जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास काफी ऊंची उगी घास सूख रही है। घुसपैठ कराने में नाकाम पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठन जंगलों में आग लगा देते हैं, ताकि आग भारतीय क्षेत्र में बिछाई बारूदी सुरंगों तक पहुंच सके।