Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Football Turf Match

Jammu News: नामधारी एफसी ने रियल कश्मीर एफसी को 4-1 से हराया

विज्ञापन
Football Turf Match
-श्रीनगर के टीआरसी फुटबॉल टर्फ में हुए मुकाबले, नामधारी आई लीग में नौवें स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रियल कश्मीर एफसी को नामधारी एफसी के खिलाफ शनिवार को शर्मानाक हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को श्रीनगर के टीआरसी फुटबॉल टर्फ में हुए मुकाबले में नामधारी एफसी ने रियल कश्मीर एफसी को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ ही नामधारी एफसी आई-लीग 2023-24 में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। नामधारी एफसी ने 24 मैचों में 27 अंकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। उन्होंने सात मैच जीते, छह ड्रा खेले और बाकी हारे। स्टीफन एक्वा के 20वें मिनट और इमानोल अराना सदाबा के 24वें मिनट में पेनल्टी गोल के बाद नामधारी एफसी हाफ टाइम तक 2-0 से आगे थी। इसके बाद मनवीर सिंह ने 60वें और 90वें मिनट में दो गोल करके जीत अपनी टीम के पक्ष में तय कर दी। रियल कश्मीर के लिए एकमात्र गोल लालरामदीनसांगा राल्टे ने 86वें मिनट में किया।

प्रतियोगिता में रियल कश्मीर एफसी 24 मैचों में 40 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही। नामधारी के खिलाफ उनकी हार लगातार दूसरी थी, पिछली हार कल्याणी में टीआरएयू एफसी के खिलाफ थी। यह इस सीज़न में घरेलू मैदान पर उनकी दूसरी हार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed