फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   football, sandeep chattu, funeral

Jammu News: घाटी में फुटबाल खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने वाले चट्टू को अंतिम विदाई

विज्ञापन
football, sandeep chattu, funeral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कश्मीर घाटी में फुटबाल खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने वाले प्रमुख व्यवसायी और रियल कश्मीर फुटबाल क्लब (आरकेएफसी) के मालिक संदीप चट्टू को मंगलवार को अंतिम विदाई दी गई। 57 वर्षीय चट्टू का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से गुरुग्राम में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से पैतृक स्थान जम्मू लाया गया, जहां खेल जगत, राजनीतिक दलों, व्यवसायियों सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। मुखाग्नि बेटे समर्थ ने दी।
दीप चट्टू को कश्मीर घाटी में फुटबाल खेल को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। चट्टू की मौत से खेल जगत में शोक की लहर है। खासकर जम्मू-कश्मीर में, जहां उन्होंने खेल में अहम योगदान दिया। चट्टू ने स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 2016 में रियल कश्मीर फुटबाल क्लब (आरकेएफसी) की स्थापना की। उनके नेतृत्व में क्लब ने बड़ी सफलता हासिल की, जिसमें 2018 में सेकंड डिवीजन आई-लीग और दिसंबर 2020 में आईएफए शील्ड के 123वें संस्करण में जीत हासिल करना था।
विज्ञापन

स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए चट्टू की अटूट प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर के कई खिलाड़ियों ने प्रमुख फुटबाल लीग में भाग लिया। फुटबाल के प्रति उनका जुनून और युवा एथलीटों के उत्थान के लिए समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन पर खिलाड़ियों के अलावा फुटबाल संघों ने संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद फारूक अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने उन्हें एक अमूल्य रत्न बताया। अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री उस्मान माजिद वानी ने कहा कि चट्टू का निधन बड़ी क्षति है। पूर्व एमएलसी चरण जीत सिंह खालसा ने कहा कि एक भाई को खो दिया है, जिसने घाटी के युवा फुटबालरों को तैयार किया। पीडीपी की यूथ विंग ने स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उनके प्रयास की सराहना की। जम्मू-कश्मीर फुटबाल एसोसिएशन ने भी संवेदना व्यक्त की। इंडियन सुपर लीग के आयोजकों ने भी बड़ी क्षति बताया है। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के पूर्व महासचिव शाजी प्रभाकरन ने जम्मू-कश्मीर में फुटबाल में चट्टू के अपार योगदान को याद किया। कहा कि उनके द्वारा बनाए क्लब के माध्यम से विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा। आरकेएफसी के पूर्व कोच डेविड रॉबर्टसन ने उन्हें एक सज्जन व्यक्ति और महान दोस्त बताया। मिनर्वा पंजाब के मालिक रंजीत बजाज ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जम्मू-कश्मीर के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में आरकेएफसी की स्थापना में चट्टू की अग्रणी भूमिका को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed