फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   foot overbridge work, train delay and cancel

Jammu News: तीन डीएमयू रद्द, कई ट्रेनें चार से पांच घंटे देरी से चलीं

विज्ञापन
foot overbridge work, train delay and cancel
जम्मू/पठानकोट। भरोली और सुजानपुर रेलवे स्टेशन पर एफओबी (फुट ओवरब्रिज) कार्य के कारण मंगलवार को पठानकोट-जम्मूतवी रेल सेक्शन पर चार घंटे के लिए यातायात रोक दिया गया। जम्मूतवी, उधमपुर व कटड़ा और जम्मू से अन्य राज्य को जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

उधमपुर से पठानकोट के रास्ते सूबेदारगंज जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस, पठानकोट से सुबह 4:55 और दोपहर 2:35 पर उधमपुर जाने वाली डीएमयू, उधमपुर से दोपहर साढ़े 12 और शाम साढ़े 7 बजे पठानकोट आने वाली डीएमयू रद्द रही। वहीं बेगमपुरा से जम्मूतवी जाने वाली वाराणसी सुपरफास्ट को पठानकोट कैंट स्टेशन पर पांच घंटे रोका गया। गुवाहाटी से कटड़ा जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस चार घंटे, मुंबई से कटड़ा स्वराज सुपरफास्ट पांच घंटे, डॉ. आंबेडकर नगर से कटड़ा जाने वाली मालवा सुपरफास्ट साढ़े पांच घंटे, गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस सवा पांच घंटे देरी से चली। कटड़ा से चलने वाली मालवा सुपरफास्ट तथा स्वराज सुपरफास्ट को जम्मूतवी रेल सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों पर चार घंटे रोका गया। शाम चार बजे के बाद दोनों ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed