फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   foggy day in jammu

अभी कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं

Wed, 20 Jan 2016 11:22 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
foggy day in jammu

रियासत में बुधवार को मौसम के कई रंग दिखे। कश्मीर घाटी में लोग बर्फीली हवाओं तो जम्मू में सड़क से आसमान तक कोहरे की मार झेल रहे हैं।

विज्ञापन


विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहन चालकों को खासी दिक्कत हुई। ट्रेनों और वाहनों की रफ्तार पर भी कोहरे का खासा असर रहा। दोपहर दो बजे के बाद ही जम्मू में पहली उड़ान लैंड हो सकी।
विज्ञापन


बुधवार शाम दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान कोहरे के चलते रद्द कर दी गई। इस सीजन जम्मू में दिन का पारा पहली बार सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस गिरकर 9.3 डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेह में पारा पहुंचा माइनस 16.4 डिग्री

foggy day in jammu

कड़ाके की सर्दी के बीच जम्मू में दिन का पारा सामान्य से नौ डिग्री लुढ़क कर 9.3 और न्यूनतम एक डिग्री गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके विपरीत घाटी के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चल रहा है।

इस बीच रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 11.4 रहा। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे जाने से बीती रात का पारा माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा छह डिग्री चढ़कर 9.6, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 2.2, लेह में माइनस 1.3 और कारगिल में 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed