{"_id":"63bd0f15f2e83203a709768a","slug":"fog-reduces-visibility-across-jammu-kashmir-no-flights-reach-jammu-airport-till-11-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: प्रदेश में कोहरे ने घटाई दृश्यता, जम्मू में सुबह 11 बजे तक नहीं पहुंची कोई फ्लाईट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: प्रदेश में कोहरे ने घटाई दृश्यता, जम्मू में सुबह 11 बजे तक नहीं पहुंची कोई फ्लाईट
Tue, 10 Jan 2023 12:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:50 PM IST
सार
जम्मू हवाई अड्डे पर सुबह 11 बजे तक कोई भी फ्लाईट न तो आ सकी है और न ही जम्मू से अन्य जगहों के लिए प्रस्थान कर सकी है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट
- फोटो : फाइल
विस्तार
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते दृश्यता में काफी कमी आ रही है, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। इसी बीच जम्मू हवाई अड्डे सुबह 11 बजे तक कोई भी फ्लाईट न तो आ सकी है और न ही जम्मू से अन्य जगहों के लिए प्रस्थान कर सकी है। \
विज्ञापन
जम्मू व आसपास के क्षेत्र में घने कोहरे व सर्द हवाओं के साथ मंगलवार सुबह की शुरुआत हुई है। कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की धूप रही पर सर्द हवाएं ठिठुरन का एहसास करा रही हैं। वहीं, सोमवार को जम्मू में कोहरे के कारण 12 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 जनवरी को जम्मू व कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन