फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fog made the snag in the security of the Republic Day

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में कोहरा बना रोड़ा

Wed, 20 Jan 2016 07:50 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
Fog made the snag in the security of the Republic Day

तीन दिन से पड़ रहे घने कोहरे ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को पुलिस महकमे के लिए चुनौती बना दिया है। खासकर सीमांत इलाकों में पुलिस को सुरक्षा पुख्ता करने में पूरा जोर लगाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


यही नहीं, सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने इलाकों में रातभर खुद नाके लगाकर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।

अपने-अपने क्षेत्रों में लगाए जाने वाले नाकों को रात में जाकर थाना प्रभारी जांचेंगे, ताकि किसी प्रकार की कोताही न हो।

सरहद की सुरक्षा में आ रही द‌िक्कतें

Fog made the snag in the security of the Republic Day

दरअसल, एक हफ्ता पहले पुलिस के उच्च अधिकारियों ने कई नाकों पर रात के समय छापे मारे। जहां कई कर्मी गैरहाजिर दिखे। पुलिस विभाग ने एक दर्जन कर्मियों को इसे लेकर सस्पेंड कर दिया।

विभाग ने माना कि नाकों पर सुरक्षा के नाम पर चूक हो रही है। इसके बाद थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए। सूत्रों का कहना है कि थाना प्रभारियों को रात में कई बार अपने नाकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। खुद जाकर सुरक्षा को पुख्ता करना पड़ रहा है।

वहीं ग्रामीण इलाकों में पुलिस के लिए सबसे अधिक चुनौती है, क्योंक‌ि ग्रामीण इलाकों में ही सबसे अधिक कोहरा पड़ रहा है। सरहद पर भी दृश्यता कम होने से आने-जाने वालों पर भी नजर रखने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed