फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Floods in rivers and streams

नदी-नाले उफनाए, कई मार्गों पर आवाजाही बंद

विज्ञापन
Floods in rivers and streams
सौहाल रोड पर बाढ की फोटो - फोटो : AKHNOOR
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार की सुबह को हुई जोरदार बारिश से नदी और कई नाले उफना गए। इससे लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। पानी के तेज बहाव के कारण सौहाल रोड पर चार घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। चिनाब दारिया का जलस्तर काफी बढ़ गया। प्रशासन ने चिनाब के पास नहीं जाने की हिदायत जारी कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मूसलाधार बारिश होने पर कई नाले खतरनाक तरीके से उफाना गए। सौहाल रोड के गांव पलावां के पास पानी आ गया। बाढ़ की स्थिति बनने लगी। संभावित खतरे को देखते हुए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। चार घंटे के बाद बारिश बंद होने पर पानी कम होने लगा, तब यातायात को फिर बहाल किया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मैरा मेदरिया क्षेत्र के कठाड रोड पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। क्षेत्र के कई सड़कों पर वाहन नहीं चल सके। इसके चलते सरकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिनाब किनारे नहीं जाने की हिदायत
भारी बारिश के बाद चिनाब दरिया का जलस्तर काफी बढ़ गया। सुबह दस बजे जलस्तर 26 गेज था। जबकि दोपहर बाद 28 गेज पर पहुंच गया। हालांकि प्रशासन ने बाढ़ की स्थित से निपटने के लिए के लिए पहले ही चार टीमों का गठन किया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सईएन अशोक शुक्ल ने बताया 24 घंटे जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने इस समय चिनाब किनारे नहीं जाने की अपील लोगों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed