फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood in jammu

जम्मू में आई बाढ़, पुल ढहे, दो हिस्सों में बटा शहर

Sat, 06 Sep 2014 03:00 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
flood in jammu

रियासत में पांच दिनों से हो रही बारिश के कहर से अब तक अछूता रहा जम्मू शहर भी अब इसकी चपेट में आ गया है। लगातार बारिश के कारण तवी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। तवी में आई भंयकर बाढ़ से शहर दो हिस्सों में बंट गया है।

विज्ञापन


बाढ़ का आलम ऐसा है कि तवी के चौथे पुल के दो पिलर बाढ़ के साथ ही बह गए। इसके चलते पुल का एक हिस्सा भी ढह गया। शहर के निचले और तवी से लगते इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने एहतियातन तवी के सभी पुलों पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया है। इसके अलावा लोगों को घरों से न निकलने की चेतावनी दी गई है। बाढ़ के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में अघोषित छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने सभी पुलों पर यातायात रोका

flood in jammu

बाढ़ ने रियासत में पूरी तरह तबाही मचाई हुई है। पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश शनिवार को भी बदस्तूर जारी रही। बाढ़ के चलते जम्‍मू संभाग का बुरा हाल है।

सूर्यपुत्री तवी रह-रह कर ऊफान मार रही है, इसके चलते नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान को छू रहा है। हालातों को देखते हुए प्रशासन ने शहरभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। पुराने शहर से नए शहर को जोड़ने वाले तवी के सभी पुलों पर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया गया है। तवी में जलस्तर का आलम ये है कि बिक्रम चौक फ्लाईओवर से नदी का पानी एक दो फुट नीचे ही रह गया है।

बारिश में आधा दर्जन मकान ढहे

flood in jammu

अगर बारिश का यही आलम रहा तो किसी भी समय यह पुल को पार कर चुका है। इसके चलते शहर के निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन और सेना की एक टीम लगातार इन इलाकों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्‍थान तक पहुंचा रही है।

लगातार बारिश के चलते शहर में आधा दर्जन के करीब मकान ढह गए हैं। हालांकि जानमाल को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं लगातार बारिश और बाढ़ के चलते शहर के सभी नाले भी ओवरफ्लो हो गए हैं। इनसे सटे रिहायशी इलाकों में भी पानी अंदर तक पहुंच गया है।

दूसरी ओर बारिश के चलते प्रशासन ने शहर में दौड़ने वाली मिनी मैट्रो यानी मैटाडोर को भी एहतियातन बंद करवा दिया है। खासकर पुराने शहर जाने वाले ज्यादतर वाहनों के चक्‍के जाम हो गए हैं। हालात बिगड़ते देख प्रशासन के साथ सेना पूरी मुस्तैदी से मोर्चा संभाले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed