फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Flood Damage to Army

जानिए, बाढ़ से सेना को हुआ कितना नुकसान

Mon, 22 Sep 2014 10:17 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
Flood Damage to Army

जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से केवल सिविल एरिया को ही नुकसान नहीं पहुंचा है। सेना को भी बाढ़ के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा है। कश्मीर घाटी में आई बाढ़ में 70 सैन्य शिविर, बंकर और सेना के प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


हालांकि सुरक्षा बलों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए क्षतिग्रस्त स्थानों को बदला और संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। बाढ़ से अग्रिम चौकियों को भी नुकसान पहुंचा लेकिन सेना ने अपने जवानों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

आतंकियों को रोकने वाली पोस्ट क्षतिग्रस्त

Flood Damage to Army

एक वरिष्ठ सैन्य अफसर का कहना है कि घाटी में 30-40 कैंप, पोस्ट, बंकर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जो मुख्य रूप से आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए बनाए गए थे।

लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर 30 चौकियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि दस से 15 बंकर बाढ़ में ध्वस्त हो गए लेकिन सेना ने तत्काल हरकत में आते हुए तमाम चौकियों और बंकरों को फिर से सक्रिय कर लिया।

खासकर एलओसी पर किसी तरह का गैप नहीं छोड़ा गया है। सैन्य अफसर के अनुसार बाढ़ में सेना ने तीन जवान गंवाए हैं। पुलवामा में बोट बहने से दो और पुंछ में पस्सियां गिरने से एक जवान की मौत हुई। उनके शव भी बरामद कर लिए गए।

गोला बारूद का भी हुआ नुकसान

Flood Damage to Army

इतना ही नहीं बाढ़ में सेना के गोला बारूद के दो छोटे स्टोर प्रभावित हुए हैं। इससे सेना को थोड़ा नुकसान हुआ है। घाटी में सेना दोहरी भूमिका अदा कर रही है। एक ओर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम चल रहा है, दूसरी ओर एलओसी पर जवान किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए 24 घंटे तैयार हैं। ढाई लाख बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के अलावा उन्हें खाने-पीने और कपड़े और टेंट मुहैया करवाए गए। बाढ़ के दौरान ही घुसपैठ करने वाले दस आतंकियों को भी सेना ने मार गिराया है।
एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed