फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood and landslide alert issued in kashmir

कश्मीर: बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

Sun, 29 Mar 2015 12:03 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
flood and landslide alert issued in kashmir

मौसम विभाग ने घाटी में मौसम के बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 28 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे।

विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार, कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भूस्खलन के साथ-साथ अचानक आने वाली बाढ़ का खतरा बना हुआ है, खासकर श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के आस पास वाले क्षेत्र में।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार शनिवार शाम से लेकर चार अप्रैल तक घाटी के ऊपर लगातार एक के बाद एक पश्चिमी दबाव बनेगा, जिससे अधिकतर ऊपरी इलाके ज्यादा प्रभावित होंगे।

इस खराब मौसम का कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग के अधिकतर इलाकों में, जबकि लद्दाख संभाग के कुछ इलाकों में भी प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अप्रैल को ज्यादा बिगड़ेगा मौसम

flood and landslide alert issued in kashmir

विभाग के अनुसार पश्चिमी दबाव का ज्यादा असर 29 मार्च और तीन अप्रैल को देखने को मिलेगा। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग ने किसानों को अपने बाग बगीचों में दवाइयों का छिड़काव करने से मना किया है। साथ ही अपने खेतों से अधिकतर पानी को भी निकालने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि इस मौसम के दौरान भूस्खलन के साथ-साथ अचानक बाढ़ आने का खतरा भी बना हुआ है, खासकर श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर, जिससे यातायात पर भी प्रभाव पढ़ सकता है।

गौरतलब है कि शनिवार सुबह से ही घाटी के मौसम में बदलाव देखने को मिला और तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। सुबह से घाटी के मैदानी इलाकों में हलकी बूंदाबांदी शुरू हुई जो शाम तक रुक रुक कर जारी थी, जबकि ऊपरी इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed