फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood alert sounded in srinagar as water level in jhelum rises

मौसम ने फिर उत्पात मचाया, श्रीनगर में बाढ़ का खतरा

Tue, 21 Apr 2015 10:17 AM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
flood alert sounded in srinagar as water level in jhelum rises

मौसम ने फिर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। श्रीनगर बाढ़ के मुहाने पर है। सोमवार को द्रास, कारगिल सहित कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं। अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ-साथ बर्फीले तूफान के भी आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को कश्मीर के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। खराब मौसम के चलते इंडियन एयरलाइंस की जम्मू-लेह उड़ान के साथ-साथ वायु सेना की कैरियर सर्विस भी स्थगित करनी पड़ी। जम्मू तथा कश्मीर दोनों ही संभागों में बारिश का सिलसिला रविवार रात से ही जारी है।
विज्ञापन


बुधवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। कारगिल में कबाड़ी नाले के करीब पस्सियां गिरने की खबर है। पत्थर भी बरस रहे हैं। पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन के साथ-साथ फ्लैश फ्लड का खतरा पैदा हो गया है। कश्मीर में रविवार सुबह से लगातार हो रही भीषण बारिश के चलते घाटी में झेलम सहित सभी नदियों और नालों में जल स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झेलम का जल स्तर रात 8 बजे संगम में 20.60 फुट

flood alert sounded in srinagar as water level in jhelum rises

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर मीर जावेद जाफर ने बयान जारी कर नदी, नालों के आसपास और निचले स्तर वाले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा है। सभी कर्मचारियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

झेलम का जल स्तर रात 8 बजे संगम में 20.60 फुट (बाढ़ की घोषणा 21 फुट पर और खतरे का निशान 23 फुट), राम मुंशीबाग में 17.60 फुट (बाढ़ की घोषणा 18 फुट पर और खतरे का निशान 19 फुट) और अशम में 10.50 फुट (बाढ़ की घोषणा 14 फुट पर और खतरे का निशान 15 फुट) रिकार्ड किया गया।

बाढ़ का अलर्ट जारी करने का फैसला संगम और राम मुंशीबाग में जल स्तर बाढ़ की घोषणा वाले निशान के करीब पहुंचने पर लिया गया। कश्मीर में बारिश और ओलों से सेब की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। सेब के फूल झड़ गए हैं।

खुमानी की फसल को भारी नुकसान

flood alert sounded in srinagar as water level in jhelum rises

पिछले साल भी बाढ़ की वजह से सेब उत्पादकों की कमर टूट गई थी। खुमानी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कारगिल के मीनमर्ग, द्रास और जंस्कार में 1.5 फुट, रंगदुम में दो फुट बर्फबारी हुई है। पिछले कई हफ्तों से कारगिल-श्रीनगर और कारगिल-जंस्कार मार्गों पर चल रहा बर्फ हटाने का अभियान भी ठप हो गया है।

बड़ी तादाद में पेड़, बिजली के खंभे और तार गिर गए हैं। बताते चलें कि, कारगिल का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 रिकॉर्ड किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापतान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed