{"_id":"2436e338a27c8cf107119fdc188736dc","slug":"flood-affected-will-found-voting-slip-before-a-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावितों को एक सप्ताह पहले मिलेगी मतदान स्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावितों को एक सप्ताह पहले मिलेगी मतदान स्लिप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 13 Nov 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
रियासत में आई बाढ़ के दौरान अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज खोने वाले लोगों को निर्वाचन आयोग की ओर से फोटो मतदान स्लिप मुहैया करवाई जाएगी, ताकि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। रियासत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उप चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी ने इस संबंध में तमाम जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावितों को मतदान से एक सप्ताह पहले स्लिप उपलब्ध हो, ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
रियासत में आई बाढ़ के बाद प्रभावितों के लिए राहत और पुनर्वास अभियान पर उप चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने पहले ही छूट दे रखी है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
उप चुनाव आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश किए कि संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं, ताकि लोगों में विश्वास बने और वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। इस दौरान जुत्शी ने चुनाव विभाग की ओर से तैयार की गई वेबसाइट एतमाद को भी लांच किया।
विज्ञापन