{"_id":"625dab0a733abc566e53e339","slug":"flight-halted-in-srinagar-after-a-bomb-was-reported-in-the-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़कंप: विमान में बम होने की सूचना के बाद श्रीनगर में रोकी उड़ान, दिल्ली जा रही थी गोएयर की सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़कंप: विमान में बम होने की सूचना के बाद श्रीनगर में रोकी उड़ान, दिल्ली जा रही थी गोएयर की सेवा
Tue, 19 Apr 2022 01:12 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:12 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि निजी एयरलाइंस मैनेजर के पास फोन आया कि विमान के अंदर बम रखा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दी गई और विमान को रोक कर उसकी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
Srinagar Airport
- फोटो : file photo
विस्तार
दिल्ली जा रहे गो एयर के एक विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर उसे रोक दिया गया। हालांकि विमान की तलाशी में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से यह फोन कॉल आई थी। उसके बाद से फोन का नंबर बंद आ रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से आया गो एयरलाइंस का विमान श्रीनगर हवाई अड्डे से वापसी के लिए तैयार था तभी एक निजी एयरलाइंस मैनेजर के पास फोन आया कि उस विमान के अंदर बम रखा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दी गई और विमान को रोक कर उसकी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि अभी तक कुछ नहीं मिला है। यह फर्जी कॉल दिल्ली से था, अब वह नंबर बंद आ रहा है। हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन सुचारु रूप से चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि इस सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटकों के कश्मीर घाटी आने के कारण बड़ी संख्या में उड़ानें हवाई अड्डे पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन