फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indo China Flag meeting in Laddakh

लद्दाख में जारी तनातनी का आज निकल सकता है हल?

Thu, 25 Sep 2014 03:37 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
Indo China Flag meeting in Laddakh

भारत चीन सीमा पर लद्दाख क्षेत्र में लगातार बन रहे गतिरोध के बीच एक अच्छी खबर भी आ रही है। उम्मीद है कि कई दिनों से चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए आज दोनों देशों के सेनाधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हो सकती है।

विज्ञापन


हालांकि इसके लिए अभी जगह का चुनाव नहीं हुआ है। लेकिन दोपहर बाद चुसुल क्षेत्र में फ्लैग मीटिंग का आयोजन किया जा सकता है। जिसमें कई दिनों से चल रहे गतिरोध को खत्म करने की पहल की जा सकती है।
विज्ञापन


हालांकि इंडियन आर्मी की तरफ से इस संबंध में अभी कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों के अनुसार मीटिंग का आयोजन आज ही किया जाएगा। दूसरी ओर यह भी गौरतलब है कि इससे पूर्व हुई दो फ्लैग मीटिंग में इस मुद्दे का कोई भी हल नहीं निकल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेमचक और चुमार में आमने-सामने हैं दोनों सेना

Indo China Flag meeting in Laddakh

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से लगातार भारत चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनातनी की स्थिति बनी हुई है। खासकर डेमचक और चुमार क्षेत्र में पिछले पन्द्रह दिनों से भारतीय और चीन सेना आमने सामने है।

चीन ने शुरूआत में अपने 100 सैनिकों की संख्या को बढ़ाकर वहां अब एक हजार कर दिया है, जिसके बाद इंडियन आर्मी ने भी बार्डर पर जवानों की संख्या बढ़ा दी है। खबरों के अनुसार एलएसी पर रोज रोज भारतीय और चीन सेना आमने सामने आ जा रही है।

चीनी सेना लगातार बार्डर के नजदीक बन रही नहर का विरोध कर रही है, जिसके लिए उसने सेना के साथ साथ अपनी घुमंतू प्रजाति के नागरिकों को बार्डर पर ही अस्‍थाई रूप से लाकर बसा दिया है।

पूर्व की दो फ्लैग मीटिंग में नहीं निकला था हल

Indo China Flag meeting in Laddakh

इसके बाद से ही बार्डर पर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। आलम ये है कि एलएसी पर तैनात चीनी सेना पर अपने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्देशों का भी कुछ खास असर नहीं पड़ रहा है।

हालांकि भारतीय सेना के सख्त रवैये और भारत सरकार के मामले में सख्त रुख अपनाने के बाद गत दिनों चीनी सेना ने फ्लैग मीटिंग की पेशकश की थी। जिसपर भारतीय खेमे ने भी नरम रुख अपनाया था।

इसी के बाद फ्लैग मीटिंग की रुपरेखा तैयार हुई थी। सूत्रों के अनुसार फ्लैग मीटिंग का आयोजन आज ही किया जाएगा। इस फ्लैग मीटिंग पर काफी लोगों की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed