फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five thousand postal ballot sent to military personnel

पांच हजार सैन्य जवानों को पोस्टल बैलेट भेजे

Mon, 24 Nov 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 24 Nov 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
five thousand postal ballot sent to military personnel

पहले चरण के मतदान के लिए लेह जिले में तैनात सैनिकों को पोस्टल बैलेट भेज दिए गए हैं, जबकि यहां पर तैनात दूसरे क्षेत्रों के पोलिंग अधिकारियों और कर्मचारियों की वोटिंग हो गई है और इनके मतदान को पोस्टल बैलेट में सील कर लिया गया है। लेह के दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को भी भेज दिया गया है। रविवार शाम को 4 बजे चुनाव प्रचार भी थम गया।

विज्ञापन


लेह के उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी, सिमरण दीप सिंह ने बताया कि पांच तरह की पोस्टल बैलेट पोलिंग होती हैं। इसमें सर्विस वोटिंग, पोलिंग आफिशियल, फारेन सर्विस, स्पेशल वोटर और चुनाव में खलल डालने वाले शामिल हैं। लेह में 4000 सैन्य जवानों को पोस्टल बैलेट भेजा गया है, जबकि पोलिंग आफिशियल में 226 अधिकारियों और कर्मचारियों की वोटिंग हुई है।
विज्ञापन


274 मतदान केन्द्रों पर 127 पोलिंग पार्टियां भेज दी गई हैं। बाकी की सोमवार को भेज दी जाएंगी। लेह में पहले चरण का मतदान शाम 4 बजे थम गया। कारगिल जिले में भी 1100 सैन्य कर्मियों को पोस्टल बैलेट भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इन दोनों जिलों की चार सीटों के लिए होने वाले मतदान में सैन्य जवानों के वोट काफी अहमियत रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों जिलों में 5000 सैन्य वोट हैं, जो उम्मीदवारों की हार-जीत तय करते हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में सभी जवान मतदान नहीं कर पाए थे। तकनीकी जानकारी के अभाव में 5000 में से सिर्फ 2000 जवानों ने ही मतदान किया और इसमें से भी 1100 वोट रिजेक्ट कर दिए गए। इस बार जवानों को मतदान करने की पूरी जानकारी दी गई है, ताकि चुनाव में एक मत भी बेकार न जाए। दोनों जिलों में चार विधानसभा सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed