{"_id":"59ecdffd4f1c1b76678b6ccf","slug":"five-people-injured-in-road-accident-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच घायल, जीएमसी रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच घायल, जीएमसी रेफर किया
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न सड़क हादसों में रविवार को पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार बाइस वर्षीय जतिन कुमार निवासी गोविंदसर बाइक से गांव को वापस आ रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक रेलिंग के साथ टकरा गई।
विज्ञापन
रेलिंग के साथ टक्कर के बाद बाइक सीधे पुल के नीचे गिर गई। जबकि वह सड़क पर ही गिर गया। इसके बाद पुलिस की मदद से उसे कठुआ अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। उधर धलौटी के पास भी कार और रेहड़े के बीच टक्कर के कारण सोेमू निवासी राजबाग और पवन कुमार निवासी टांडा घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं तीसरे सड़क हादसे में छन्न अरोड़ियां के पास बाइक डिवाइडर के साथ टकरा गई। हादसे में बाइक सवार कमल कुमार शर्मा निवासी जसरोटा और तलविंदर सिंह निवासी जसरोटा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन