फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five over ground workers arrested from shopian jammu kashmir with IED ready for blast

जम्मू-कश्मीर: आईईडी तैयार कर एक और हमले की थी साजिश, पांच दहशतगर्द सामग्री समेत गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 09:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 19 Jun 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
five over ground workers arrested from shopian jammu kashmir with IED ready for blast
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के पांच ओजीडबल्यू (ओवर ग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक तैयार आईईडी और आईईडी बनाने की सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात को एक सूचना के आधार पर शोपियां पुलिस ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए लोगों की शिनाख्त अवनीरा के आकिब नाजिर, दुरपुरा के आमिर मजीद वानी, शिरमाल के समीर अहमद भट, मोलु चित्रागाम के फैसल फारुक और मोलु डांगरपुरा के रईस अहमद गनाई के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए ओजीडब्ल्यू से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उनके निशाने पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजंसियां थी जिन्हें आने वाले दिनों में आईईडी हमले के जरिए निशाना बनाना था। इनकी निशानदेही पर एक आधुनिक आईईडी और आईईडी बनाने वाली सामाग्री बरामद हुई। इससे लगता है कि वह आने वाले दिनों में किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed