फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five new dengue positive cases registered in jammu, total 91 dengue cases registered

डेंगू के पांच नए मामले आए सामने, जम्मू संभाग में अब तक 91 लोग हुए पीड़ित, 74 की रिपोर्ट आना बाकी

Wed, 25 Sep 2019 05:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 25 Sep 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
five new dengue positive cases registered in jammu, total 91 dengue cases registered
डेंगू (सांकेतिक)
जम्मू संभाग में डेंगू का डंक जारी है। डेंगू के पांच नए पॉजिटिव मामलों के साथ संभाग में यह आंकड़ा 91 तक पहुंच गया है। नए मामलों में जम्मू और सांबा में दो-दो और उधमपुर में एक व्यक्ति डेंगू से पाजिटिव हुआ है। अब तक जम्मू और सांबा जिला सबसे अधिक प्रभावित है। विभिन्न जिलों के संदिग्ध मरीजों के खून के 74 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। विशेषज्ञों के अनुसार अक्तूबर तक डेंगू का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन


संभाग के विभिन्न जिलों में डेंगू के पॉजिटिव मामलों का आना जारी है। नए मामलों में जम्मू और सांबा में लोग अधिक पीड़ित हो रहे हैं। निरंतर अंतराल के बाद हो रही बारिश डेंगू के मच्छरों को पनपने में मदद कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में अधिक गिरावट पर ही डेंगू से राहत मिल सकेगी। अभी मच्छरों के पनपने के लिए मौसम अनुकूल है। मलेरिया विभाग के फॉगिंग और दूसरे उपायों के बावजूद डेंगू के मामलों का आना जारी है। 
विज्ञापन


खासतौर पर वेयर हाउस, ट्रांसपोर्ट नगर, नरवाल यार्ड, एसआरटीसी आदि क्षेत्रों में टायरों में पानी खड़ा रहने से मच्छरों की पनपने की आशंका अधिक हो जाती है। जम्मू संभाग में अब तक 769 लोगों के खून के सैंपलों को नमूने लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें 695 की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉजिटिव मामलों के साथ अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। शहर के अस्पतालों की इमरजेंसी और सामान्य वार्डों में ऐसे मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। डेंगू के पाजिटिव मरीजों की प्लेटलेट पर नियमित नजर रखी जा रही है, जिसमें कम पड़ने पर उन्हें प्लेटलेट चढ़ाए जा रहे हैं। 

 

"मच्छरों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। अभी तक डेंगू से किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अस्पतालों में मरीजों को उचित इलाज दिया जा रहा है।" -डॉ. साकी मोहम्मद, स्टेट मलेरियाजिस्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed