{"_id":"5ab3db3e4f1c1bb22a8b4b9e","slug":"five-lashkar-militants-killed-in-kupwara-encounter-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में 48 घंटे तक चला एनकाउंटर, लश्कर के थे मारे गए पांचों आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में 48 घंटे तक चला एनकाउंटर, लश्कर के थे मारे गए पांचों आतंकी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान तैनात जवान
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा मुठभेड़ के दौरान मारे गए पांचों लश्कर आतंकी पाकिस्तानी थे। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इस आपरेशन के दौरान पांच जवान शहीद हो गए थे। इसमें से दो जम्मू-कश्मीर पुलिस और तीन सेना के जवान थे।
वीरवार को मुठभेड़ की जानकारी देते आईजीपी कश्मीर एसपी पानी ने बताया कि 48 घंटे तक चला यह आपरेशन काफी मुश्किल भरा था। अभियान के दौरान घना जंगल और खुला इलाका होने के कारण इसमें परेशानी आ रही थी। उन्होंने बताया कि मारे गए पांचों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।
उनके पास से 5 एके-47 राइफल, 25 एके मैगजीन, 800 एके राउंड, 2 पिस्तौल, 3 वायरलेस सेट, 2 वाईएसएम रिसीवर, पाउच, हैंड ग्रेनेड्स, पाक मेड दवाइयां, ड्राई फ्रूट बरामद हुए हैं। साथ ही जिहादी दस्तावेज भी मिला है।
विज्ञापन
एसएसपी शमशेर हुसैन ने बताया कि अगर आतंकी घाटी में और अंदर घुसने में कामयाब हो जाते तो काफी नुकसान पहुंचा सकते थे। बताया कि मारे गए आतंकी प्रशिक्षित थे। हुसैन ने बताया कि जानकारी थी कि आतंकियों का एक दल घुसपैठ करेगा जिसके चलते पहले से ही जिले के कई इलाकों में सर्विलांस बढ़ दी गयी थी।