{"_id":"595e4e894f1c1b16268b4702","slug":"five-injured-in-cylynder-explosion-in-bus-at-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों की बस में फटा सिलेंडर, 1 की मौत, 15 अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों की बस में फटा सिलेंडर, 1 की मौत, 15 अन्य घायल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
बस में सिलेंडर फटने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस में धमाका होने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। बस श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। विस्फोट जिस बस में हुआ उसका नंबर यूपी 83 एटी 0909 है। मृतक की शिनाख्त आंध्र प्रदेश के गणेशनगर के गंगा राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड के वेसू इलाके में अमरनाथ यात्रियों से भरी एक वीडियो कोच बस में उस समय जोरदार धमाका हुआ, जब बस में पड़ा एक गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में करीब 16 लोग घायल हुए जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक यात्री ने दम तोड़ दिया। घायलों में नौ का इलाज इमरजेंसी अस्पताल काजीगुंड तथा सात का अनंतनाग जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद तत्काल मौके पर सुरक्षा बल पहुंच गए। पहले तो आतंकी हमला समझ पूरे इलाके को घेर लिया गया। बाद में पता चला कि सिलेंडर फटा है। इसके बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया।