फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five bjp candidates elected uncontested after kashmir municipal election nominations

निकाय चुनाव: कश्मीर में खुला भाजपा का खाता, पांच प्रत्याशी निर्विरोध जीते...

Thu, 27 Sep 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 27 Sep 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
five bjp candidates elected uncontested after kashmir municipal election nominations
भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर से भाजपा के लिए अच्छी खबर है। आतंकियों की धमकियों के बीच पहले चरण में पांच भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध जीतना तय हो गया है। पांच वार्डों में इन प्रत्याशियों के खिलाफ किसी ने भी पर्चा नहीं दाखिल किया। पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच का बुधवार को आखिरी दिन था। स्क्रूटनी के बाद इन वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी अकेले दावेदार थे। अत: इनका जीतना तय है और मात्र औपचारिक घोषणा बाकी है।
विज्ञापन


इनमें देवसार म्यूनिसपल कमेटी से सतीश कुमार जुत्शी, अच्छाबल म्यूनिसपल कमेटी से उर्मिला बाली और रिशव बाली, कुलगाम म्यूनिसपल कमेटी से ज्योति गोसानी और बबलू गोसानी शामिल हैं। बताते चलें कि कश्मीर में मुख्य रूप से निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ही मैदान में हैं, क्योंकि पीडीपी और नेकां पहले ही इन चुनावों के बहिष्कार का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन


नौशेरा से भाजपा की अनु बसीन निर्विरोध
इसके साथ ही नौशेरा में भी भाजपा की एक प्रत्याशी अनु बसीन का भी निर्विरोध रूप से चुनाव जीतना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed